विमेंस डीपीएल: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 6 विकेट से हराकर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनी चैंपियन (विमेंस डीपीएल: साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 6 विकेट से हराकर नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स बनी चैंपियन)
नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने विमेंस दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस टीम ने बुधवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स को 6 विकेट से मात दी।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने तय ओवरों में 6 विकेट खोकर 122 रन बनाए। टीम को पहली ही गेंद पर प्रिया पुनिया (0) के रूप में झटका लगा, जिसके बाद तनिष्का सिंह ने तनीषा सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 16 रन जोड़े।
तनिष्का 18 गेंदों में 1 छक्के की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद तनीषा ने कप्तान श्वेता सेहरावत के साथ तीसरे विकेट के लिए 29 गेंद में इतने ही रनों की साझेदारी करते हुए टीम को जैसे-तैसे 45 के स्कोर तक पहुंचाया।