आईसीसी विमेंस इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी 2026 के पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को एकतरफा मुकाबले में 51 रनों से रौंदा। वहीं, बांग्लादेश को नीदरलैंड्स के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे: पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 150 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। टीम की ओर से कप्तान मुनीबा अली अच्छी लय में दिखाई दीं और उन्होंने 49 गेंदों में 51 रनों की बढ़िया पारी खेली। वहीं, आयशा जफर ने 27 गेंदों में 42 रनों की आतिशी इनिंग खेली। हालांकि, इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 99 रन ही बना सकी।
टीम की तीनज बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सकीं, जबकि छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकीं। गेंदबाजी में पाकिस्तान की तरफ से नाशरा संधू ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं, मोमिना रियासत ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट निकाले।