Advertisement
Advertisement
Advertisement

Womens T20 WC, 2024: न्यूज़ीलैंड की जीत में चमकी कप्तान डिवाइन और गेंदबाज, इंडिया को 58 रन से दी करारी हार

वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के चौथे मैच न्यूज़ीलैंड ने इंडिया को 58 रन से हरा दिया।

Advertisement
Womens T20 WC, 2024: न्यूज़ीलैंड की जीत में चमकी कप्तान डिवाइन और गेंदबाज, इंडिया को 58 रन से दी करार
Womens T20 WC, 2024: न्यूज़ीलैंड की जीत में चमकी कप्तान डिवाइन और गेंदबाज, इंडिया को 58 रन से दी करार (Image Source: Google)
Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
Oct 04, 2024 • 10:58 PM

वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Womens T20 World Cup 2024) के चौथे मैच न्यूज़ीलैंड ने कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शनों की मदद से इंडिया को 58 रन से हरा दिया। इंडिया और न्यूज़ीलैंड का इस टूर्नामेंट में पहला-पहला मैच है। ये न्यूज़ीलैंड की इस साल खेले गए 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में दूसरी जीत है। 

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
October 04, 2024 • 10:58 PM

न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 160 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 57(36)* रन कप्तान सोफी डिवाइन के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके लगाए। डिवाइन का ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथा अर्धशतक है। जॉर्जिया प्लिमर ने 34(23) रन की पारी खेली। सूजी बेट्स ने 27(24) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके जड़े। 

Trending

प्लिमर और बेट्स ने पहले विकेट के लिए 67(46) रन की साझेदारी करते हुए अच्छी शुरुआत दी।ब्रुक हॉलिडे ने 12 गेंद में 2 चौको की मदद से 16 रन बनाये। डिवाइन ने उनके साथ चौथे विकेट के लिए 46(26) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट अपनी झोली में डालें। आशा शोभना और अरुंधति रेड्डी ने एक-एक विकेट लेने में सफलता हासिल की। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया 19 ओवर में 102 के स्कोर पर ऑलआउट हो गयी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 14 गेंद में 2 चौको की मदद से 15 रन बनाये। जेमिमा रोड्रिग्स ने 11 गेंद में एक चौके की मदद से 13 रन अपने नाम किये। दीप्ति शर्मा ने 18 गेंद में 13 रन का योगदान दिया। न्यूज़ीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट रोज़मेरी मैयर ने झटके। ली ताहुहु ने 3 विकेट अपने नाम किया। 2 विकेट ईडन कार्सन ने अपने खाते में जोड़े। एक विकेट अमेलिया को मिला। 

इंडियन वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

न्यूज़ीलैंड वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज़ (विकेटकीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन। 

Advertisement

Advertisement