Advertisement
Advertisement
Advertisement

Womens T20 WC 2024: साउथ अफ्रीका की जीत में चमकी मारिजाने और म्लाबा, स्कॉटलैंड को 80 रन से रौंदा

वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 11वें मैच में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 80 रन से हरा दिया।

Advertisement
Womens T20 WC 2024: साउथ अफ्रीका की जीत में चमकी मारिजाने और म्लाबा, स्कॉटलैंड को 80 रन से रौंदा
Womens T20 WC 2024: साउथ अफ्रीका की जीत में चमकी मारिजाने और म्लाबा, स्कॉटलैंड को 80 रन से रौंदा (Image Source: Google)
Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
Oct 09, 2024 • 06:42 PM

वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (Womens T20 World Cup 2024) के 11वें मैच में साउथ अफ्रीका ने आयरलैंड को 80 रन से हरा दिया। स्कॉटलैंड 3 मैचों में 3 हार के साथ सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी हैं। वहीं साउथ अफ्रीका 3 मैचों में 2 जीत और एक हार के साथ सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। 

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap
October 09, 2024 • 06:42 PM

साउथ अफ्रीका वूमेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 166 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से मारिजाने कैप ने 24 गेंद में 6 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली। ताज़मिन ब्रिट्स ने 35 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 27 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन की पारी खेली। ब्रिट्स और वोल्वार्ड्ट ने पहले विकेट के लिए 64(45) रन जोड़े। स्कॉटलैंड वूमेंस की तरफ से एक-एक विकेट कैथरीन ब्राइस, राचेल स्लेटर, ओलिविया बेल, कैथरीन फ्रेजर और डार्सी कार्टर ने लिया। 

Trending

लक्ष्य का पीछा करते हुए स्कॉटलैंड की टीम 17.5 ओवर में 86 के स्कोर पर ढेर हो गयी। स्कॉटलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन फ्रेजर ने सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 21 गेंद में एक चौके की मदद से 14 रन बनाये। आइल्सा लिस्टर ने 13 गेंद में 2 चौको की मदद से 12 रन बनाये। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट नॉनकुलुलेको म्लाबा ने अपनी झोली में डालें। क्लो ट्रायॉन और नादिन डी क्लार्क 2 विकेट लेने में सफल रही। अयाबोंगा खाका, सुने लुस और एनेरी डर्कसेन के खाते में एक-एक विकेट गया। 

साउथ अफ्रीका वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, मारिजाने कैप, एनेके बॉश, सुने लुस, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

स्कॉटलैंड वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: सास्किया हॉर्ले, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), कैथरीन ब्राइस (कप्तान), आइल्सा लिस्टर, प्रियानाज चटर्जी, डार्सी कार्टर, लोर्ना जैक-ब्राउन, कैथरीन फ्रेजर, राचेल स्लेटर, अबताहा मकसूद, ओलिविया बेल।

Advertisement

Advertisement