आईसीसी वूमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC Womens T20 World Cup 2024) के फाइनल में न्यूज़ीलैंड ने अमेलिया केर (Amelia Kerr) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका को 32 रन से हरा दिया। इसी के साथ न्यूज़ीलैंड पहली बार चैंपियन बन गया। साउथ अफ्रीका एक बार फिर फाइनल में आकर हार गया।
न्यूज़ीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 43(38) रन अमेलिया केर के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। ब्रुक हैलीडे ने 38(28) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके जड़ दिए। केर और हैलीडे ने चौथे विकेट के लिए 57(44) रन जोड़े।
सूजी बेट्स ने 31 गेंद का सामना करते हुए 3 चौको की मदद से 32 रन की पारी खेली। केर और बेट्स ने दूसरे विकेट के लिए 37(36) रन की साझेदारी निभाई। मैडी ग्रीन 6 गेंद में एक छक्के की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रही। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट नॉनकुलुलेको म्लाबा ने अपनी झोली में डालें। नादिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका और क्लो ट्रायॉन एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रही।