वर्ल्ड कप 2023 के 38वें मैच में बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) और कप्तान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) के अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका की तरफ से चरिथ असलांका ने शतकीय पारी खेली थी लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सकी।
ये बांग्लादेश की इस टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच काफी नोंकझोंक देखने को मिली। इसके पीछे की वजह से एंजेलो मैथ्यूज का विवादित टाइम्ड आउट था। दोनों टीमों ने आपस में हाथ भी नहीं मिलाया। ये वर्ल्ड कप में पहली बार बांग्लादेश ने पहली बार श्रीलंका को हराया। इससे पहले वो 3 बार हारे थे। श्रीलंका आज वर्ल्ड कप से बाहर हो गयी। वहीं बांग्लादेश पहले ही बाहर हो गया था। दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप से बाहर हो गयी।
श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 279 के स्कोर पर ढेर हो गयी। श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा रन असलांका ने बनाये। उन्होंने 105 गेंद में 6 चौको और 5 छक्कों की मदद से 108 रन की शतकीय पारी खेली। सदीरा समरविक्रमा और पथुम निसांका ने क्रमश: 41(36), 41(42) रन की पारियां खेली। धनंजय डी सिल्वा ने 36 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली।