World Cup 2023: नीदरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराकर रचा इतिहास
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हरा दिया।


आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) के अर्धशतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से 38 रन से हरा दिया। इससे पहले नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 13 रन से हराते हुए उलटफेर किया था। बारिश के कारण यह मैच देर से शुरू हुआ और 43-43 ओवर करना पड़ा था। ये वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा बड़ा उलटफेर है। इससे पहले अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया था।
नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43 ओवरों में 8 विकेट खोकर 245 रन का स्कोर बनाया। नीदरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने बनाये। उन्होंने 69 गेंद का सामना करते हुए 10 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रूलोफ वैन डेर मेरवे ने 19 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाये।
Trending
अंत में आर्यन दत्त 9 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 23* रन बनाकर नाबाद रहे। एडवर्ड्स और रूलोफ ने आठवें विकेट के लिए 64 (37) रन जोड़े। आर्यन और एडवर्ड्स ने 41* (19) रन की साझेदारी की। कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और मार्को यानसेन ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट लिए। एक-एक विकेट केशव महाराज और गेराल्ड कोएत्ज़ी को मिले। नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी 9 ओवर में 109 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 42.5 ओवरों में 207 के स्कोर पर सिमट गयी। साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेविड मिलर ने बनाये। उन्होंने 52 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 43 रन की पारी खेली। केशव महाराज ने 37 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाये। वहीं हेनरिक क्लासेन ने 28 गेंद में 4 चौको की मदद से 28 रन का योगदान दिया। मिलर और क्लासेन ने 45 (45) रन की साझेदारी की। नीदरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लोगान वैन बीक को मिले। 2-2 विकेट रूलोफ वैन डेर मेरवे, बास डी लीडे और पॉल वैन मीकेरेन को मिले। कॉलिन एकरमैन को एक विकेट मिला।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, गेराल्ड कोएत्ज़ी।
Also Read: Live Score
नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन।
Logan Cup
Major League Tournament - Test
New Zealand Cricket Women's One Day Competition
New Zealand Cricket Women's One Day Competition
New Zealand Cricket Women's One Day Competition
New Zealand tour of Bangladesh - Test
Vijay Hazare Trophy
-
Ambati Rayudu को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, IPL ऑक्शन में टारगेट करेगी चेन्नई सुपर किंग्स Sat, 09 Dec 2023 05:43 PM
-
भारत में वर्ल्ड कप जीतना बहुत संतोषजनक था: पैट कमिंस Sat, 09 Dec 2023 05:43 PM
-
टीम इंडिया के 5 स्टार क्रिकेटर, जिनका 2027 World Cup में खेलना होगा मुश्किल Sat, 09 Dec 2023 05:43 PM