मुंबई इंडियंस ने लगातार 8वीं जीत से मचाया धमाल,WPL 2026 की पॉइंट्स टेबल मे मचाई खलबली (Image Source: BCCI)
WPL 2026 Points Table: कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की तूफानी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने मंगलवार (13 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए WPL 2026 के मुकाबले में गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई ने पॉइंट्स टेबल में उलटफेर किया है।
मंगलवार को एश्ले गार्डनर की अगुआई वाली टीम के खिलाफ मिली जीत से मुंबई इंडियंस ने उन्हें पछाड़ते हुए WPL 2026 की पॉइंट्स में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
मुंबई की टीम ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से दो जीत के साथ चार पॉइंट्स जुटाए हैं। गुजरात जायंट्स के भी तीन मैचों में चार पॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के कारण मुंबई उनसे आगे है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के भी चार पॉइंट्स हैं, हालांकि उनका नेट रनरेट मुंबई इंडियंस से कहीं ज्यादा बेहतर है।