Xavier Bartlett ने टी20 रच दिया इतिहास, ये जबरदस्त कारनामा करने वाले बने पहले ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज (Image Source: Google)
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। ओमान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में पहली ही गेंद पर विकेट लेकर उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। टी20 इंटरनेशनल में वह दूसरी बार ऐसा करने लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बन गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ जेवियर बार्टलेट ने टी20 क्रिकेट में बड़ा इतिहास रच दिया है। शुक्रवार को (20 फरवरी) को पल्लेकेले में खेले जा रहे इस मैच की पहली ही गेंद पर विकेट चटका कर खास उपलब्धि हासिल की।
ओमान के ओपनर आमिर कलीम को बार्टलेट ने पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड कर गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल करियर में दो बार मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ बन गए।