यशस्वी जायसवाल के शानदार अर्धशतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 28वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए।
जायसवाल ने आउट होने से पहले 47 गेंदों में 75 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इनमें से एक छ्क्का तो ऐसा था जिसने फैंस को ऋषभ पंत की याद दिला दी। ये छक्का राजस्थान की पारी के 16वें ओवर में देखने को मिला जब हेजलवुड के ओवर की पहली ही गेंद पर जायसवाल रिवर्स स्कूप करने का मन बना चुके थे।
जायसवाल ने ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई बॉल को लेग साइड पर स्कूप करते हुए छक्का जड़ दिया। इस दौरान वो गिर भी पड़े। जायसवाल को गिरता देख फैंस को पंत की याद भी आ गई क्योंकि पंत भी ऐसे ही गिरते हुए तेज गेंदबाजों को छक्के मारते हैं। आप जायसवाल के छक्के का वीडियो नीचे देख सकते हैं।
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2025
A glimpse of Yashasvi Jaiswal before he was dismissed for a well-made 75 (47)
Updates https://t.co/rqkY49M8lt#TATAIPL | #RRvRCB | @rajasthanroyals | @ybj_19 pic.twitter.com/v7ug36kgrm