Yashasvi Jaiswal Wicketkeeping: टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल जल्द ही रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते नजर आने वाले हैं। मुंबई की टीम 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन में अपने अभियान की शुरुआत चंडीगढ़ के खिलाफ मुकाबले से करेगी। यह मैच रविवार(11 अक्टूबर) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। सीजन शुरू होने से पहले यशस्वी जायसवाल को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने बताया है कि जायसवाल इन दिनों विकेटकीपिंग स्किल्स पर भी काम कर रहे हैं। लाड ने पाटीआई से बातचीत में बताया कि जायसवाल ट्रेनिंग के दौरान विकेट के पीछे काफी समय बिता रहे हैं।
सिद्धेश लाड ने कहा, “वह विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं। लाड ने आगे कहा मुझे नहीं पता कि उनके इरादे क्या हैं, लेकिन अभी वह विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं और अगर वह इसे जारी रखते हैं तो उन्हें इसकी आदत हो जाएगी।”