Happy Birthday Yusuf Pathan: पहली बार T20 वर्ल्ड चैंपियन बनी भारतीय टीम का रहे हिस्सा, प्रदर्शन ने प्रभावित किया करियर (Happy Birthday Yusuf Pathan: पहली बार T20 वर्ल्ड चैंपियन बनी भारतीय टीम का रहे हिस्सा, प्रदर्शन ने प्रभावित किया करियर)
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज यूसुफ पठान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान आक्रामक बल्लेबाजी से खास पहचान बनाई। यूसुफ पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे।
यूसुफ पठान का जन्म 17 नवंबर 1982 को वडोदरा में हुआ। परिवार की आर्थिक स्थिति कोई बहुत अच्छी नहीं थी और बड़ी मुश्किल से दोनों समय की रोटी का जुगाड़ हो पाता था।
यूसुफ अपने भाई इरफान संग घर के नजदीक मौजूद मस्जिद के पास क्रिकेट खेला करते थे। हालांकि, यूसुफ अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर धीरे-धीरे पहचान बनाते चले गए। यूसुफ ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में अपना डेब्यू साल 2001 में किया।