Yuzvendra Chahal इंग्लिश वनडे कप में नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए चार विकेट लिए (Image Source: Google)
भारतीय अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) भले ही लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों, लेकिन इंग्लैंड में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचा रहे हैं। इंग्लिश घरेलू वनडे कप में नॉर्थम्पटनशायर (Northamptonshire) की ओर से खेल रहे चहल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
रविवार (2 अगस्त) को लंकाशायर के खिलाफ मुकाबले में चहल ने 9 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट झटके। उनके शानदार स्पेल की बदौलत नॉर्थम्पटनशायर ने 347 रन का स्कोर डिफेंड करते हुए लंकाशायर को 280 रन पर समेट दिया और टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थम्पटनशायर ने 6 विकेट पर 347 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय लंकाशायर 43 ओवर के बाद 6 विकेट खोकर 266 रन था और मुकाबला अभी भी पूरी तरह खुला हुआ था।