भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप (2026 County Championship) में अपनी गेंदबाजी का दम दिखा रहे हैं। नॉर्थम्प्टनशायर (Northamptonshire) के लिए खेलते हुए चहल ने डरहम (Durham) के खिलाफ मुकाबले में गुरुवार (3 सितंबर) को दूसरे दिन इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को पूरी तरह चकमा दे दिया।
डरहम की पहली पारी के दौरान 47वें ओवर में चहल ने स्टोक्स को बेहद ही शानदार अंदाज में क्लीन बोल्ड कर दिया। चहल ने गेंद को लेंथ पर रखा और पिच पर पड़ने के बाद गेंद ने तेजी से टर्न लिया। स्टोक्स गेंद की लाइन को ठीक से पढ़ नहीं पाए और गेंद उनके बल्ले और पैड के बीच से निकलकर सीधे स्टंप पर जा लगी।
स्टोक्स इस गेंद से पूरी तरह हैरान नजर आए। गेंद इतनी खूबसूरती से बल्ले और पैड के बीच से निकली कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। चहल की इस गेंद ने नॉर्थम्प्टनशायर को उस समय एक बड़ा विकेट दिलाया, जब डरहम की पारी दबाव में थी।