VIDEO: चहल बने ‘जूनियर शर्मा’, अभिषेक की बैटिंग स्टाइल की नकल कर फैंस को किया लोटपोट (Image Source: X)
युजवेंद्र चहल का अभिषेक शर्मा की शैली में बल्लेबाजी की नकल करता वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों खिलाड़ियों की शानदार बॉन्डिंग और चहल का मजेदार अंदाज देखने को मिला।
भारतीय अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका मजाकिया अंदाज है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चहल टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी स्टाइल की नकल करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में चहल बड़े शॉट्स खेलने की एक्टिंग करते हुए अभिषेक की तरह छक्के लगाने का अंदाज दिखाते हैं, जिसे देखकर साथी खिलाड़ी और फैंस खूब हंसते नजर आए। इस दौरान चहल ने अभिषेक को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए शुभकामनाएं भी दीं और टीम इंडिया की जीत की कामना की।