Zimbabwe vs Australia 2st ODI: जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (18 सितंबर) को खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में जिम्बाब्वे को 84 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली और सीरीज पर कब्जा कर लिया।
जिम्बाब्वे ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
ऑस्ट्रेलिया की इस पारी ट्रैविस हेड ने शानदार शतक जड़ा और 84 गेंदों में 112 रन की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। हेड के अलावा कूपर कॉनॉली ने भी शानदार बल्लेबाजी की। तीसरे नंबर पर उतरे कॉनॉली ने 69 गेंदों में 78 रन बनाए। वहीं कप्तान मिचेल मार्श ने 63 गेंदों में 53 रन की उपयोगी पारी खेली।