Australia vs Zimbabwe T20 World Cup 2025 Highlights: ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) और ब्रेड इवांस (Brad Evans) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे ने शुक्रवार (13 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला उलटफेर कर दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह ऑस्ट्रेलिया के ऊपर जिम्बाब्वे की दूसरी जीत है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत खराब रही और ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस की जोड़ी ने टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले 4 विकेट 29 रन पर गिरे औऱ ट्रैविस हेड (17), जोश इंग्लिस (8),कैमरून ग्रीन (0) और टिम डेविड (0) सस्से में आउट हो गए।
इसके बाद मैट रेनशॉ और ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 59 गेंदों में 71 रनों की साझेदारी की। टॉप स्कोरर रहे रेनशॉ ने 44 गेंदों में 65 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं मैक्सवेल ने 32 गेंदों में 31 रन की धीमी पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई और खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाया, जिससे ऑस्ट्रेलिया 19.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई।