Advertisement
Advertisement
Advertisement

ज़िम्बाब्वे ने कप्तान विलियम्स के शतक की मदद से यूएसए को वर्ल्ड कप क्वालीफायर के मैच में 304 रन के विशाल अंतर से हराया

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के 17वें मैच में ज़िम्बाब्वे ने सीन विलियम्स के ताबड़तोड़ शतक की मदद से संयुक्त राज्य अमेरिका को 304 रन के विशाल अंतर से हरा दिया।

Nitesh Pratap
By Nitesh Pratap June 26, 2023 • 18:52 PM
ज़िम्बाब्वे ने कप्तान विलियम्स के शतक की मदद से यूएसए को वर्ल्ड कप क्वालीफायर के मैच में 304 रन के व
ज़िम्बाब्वे ने कप्तान विलियम्स के शतक की मदद से यूएसए को वर्ल्ड कप क्वालीफायर के मैच में 304 रन के व (Image Source: Google)
Advertisement

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के 17वें मैच में ज़िम्बाब्वे ने कप्तान सीन विलियम्स (Sean Williams) के ताबड़तोड़ शतक की मदद से संयुक्त राज्य अमेरिका को 304 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले गए इस मैच में यूएसए ने टॉस जीतकर मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। यूएसए  और बल्लेबाजी विभाग दोनों में ही निराशाजनक प्रदर्शन किया। 

ज़िम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 408 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सीन विलियम्स के बल्ले से निकले। उन्होंने 101 गेंद का सामना करते हुए 21 चौको और 5 छक्कों की मदद से ताबड़तोड़ 174 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा जॉयलॉर्ड गम्बी ने 103 गेंद का सामना करते हुए 5 चौको की मदद से 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने 160 (131) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। 

Trending


वहीं सिकंदर रजा ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। विलियम्स और रजा ने 88 (45) रन की साझेदारी निभाई। अंत में रयान बर्ल ने 16 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 47 रन की पारी खेली। विलियम्स और बर्ल ने तेजी से 81 (31) रन की साझेदारी निभाई। यूएसए की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अभिषेक पराड़कर ने लिए। वहीं जेसी सिंह 2 विकेट लेने में कामयाब रहे। एक विकेट नोस्टुश केन्जिगे ने लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम 25.1 ओवरों में 104 रन के स्कोर पर सिमट गयी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन अभिषेक पराड़कर ने बनाये। उन्होंने 31 गेंद में 3 चौको की मदद से 24 रन बनाये। वहीं जसदीप सिंह ने 26 गेंद में 4 चौको की मदद से 21 रन बनाये। उनके अलावा गजानंद सिंह ने 16 गेंद में एक छक्के की मदद से 13 रन बनाये। ज़िम्बाब्वे की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट रिचर्ड नगारवा और सिकंदर रजा ने लिए। वहीं एक-एक विकेट ब्रैड इवांस, ल्यूक जोंग्वे और रयान बर्ल को मिला। 

ज़िम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमनी, इनोसेंट कैया, वेस्ली माधेवेरे, सीन विलियम्स (कप्तान), सिकंदर रजा, रयान बर्ल, जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा। 

Also Read: Live Scorecard

संयुक्त राज्य अमेरिका की प्लेइंग इलेवन: स्टीवन टेलर, सुशांत मोदानी, मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स, गजानंद सिंह, शायन जहांगीर (विकेटकीपर), निसर्ग पटेल, नोस्टुश केनजिगे, जसदीप सिंह, उस्मान रफीक, अभिषेक पराड़कर। 


Cricket Scorecard

Advertisement