T20 World Cup 2026: Sikandar Raza के पास अनोखा रिकॉर्ड बनाने का मौका, दुनिया का 1 क्रिकेटर ही कर पाय (Image Source: AFP)
Sikandar Raza West Indies vs Zimbabwe Super 8: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार (23 फरवरी) को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर 8 राउंड का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। जो भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।
जिम्बाब्वे के कप्तान औऱ स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा के पास इस मैच में खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। सिकंदर ने अभी तक 130 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 125 पारियों में 2958 रन बनाए हैं, जिसमें 138 छक्के जड़े हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में 103 विकेट हासिल किए हैं।
अगर वह इस मैच में 42 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 3000 या उससे ज्यादा रन, 100 या उससे ज्यादा छक्के औऱ 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है।