Sikandar Raza अनोखा World Record बनाने के करीब, दुनिया का कोई क्रिकेटर नहीं कर सका ऐसा कारनामा (Image Source: AFP)
Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I: जिम्बाब्वे के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) रविवार (19 जुलाई) को बांग्लादेश के खिलाफ बुलावायो केक्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले तीसरे औऱ निर्णायक टी-20 इंटरनेशनल में अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं।
टी-20 इंटरनेशनल में 150 छक्के
रजा ने टी-20 इंटरनेशनल में अभी तक 148 छ्क्के जड़े हैं। दो छक्के और जड़ते ही वह टी-20 इंटरनेशनल में 150 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले जिम्बाब्वे के पहले और दुनिया के 11वें क्रिकेटर बन जाएंगे। वहीं टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे करने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। वह अभी तक टी-20 फॉर्मेट में 343 छक्के जड़ चुके हैं।