Blessing Muzarabani ने ऑस्ट्रेलिया पर कहर बरपाकर रचा इतिहास,ऐसा करने वाले ZIM के तीसरे क्रिकेटर बने (Image Source: X.Com (Twitter))
Australia vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे के स्टार तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) ने शुक्रवार (13 फरवरी) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। मुजरबानी ने अपने कोटे के चार ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट लिए, उन्होंने जोश इंग्लिस, टिम डेविड. मैट रेनशॉ और एडम जाम्पा को अपना शिकार बनाया। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और इस दौरान उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड्स भी बना दिए।
टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट
मुजरबानी ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं ऐसा करने वाले वह जिम्बाब्वे के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले रिचर्ड नगारावा और सिकंदर रजा ने ही यह कारनामा किया था।