AUS vs IND 2nd Test: पहला सेशन रहा ऑस्ट्रेलिया के नाम, टीम इंडिया ने 82 रन बनाकर खोए 4 विकेट
AUS vs IND 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का दूसरा टेस्ट मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया ने पहले सेशन में 4 विकेट खोकर 82 रन बनाए हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एडिलेड में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने…
AUS vs IND 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का दूसरा टेस्ट मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया ने पहले सेशन में 4 विकेट खोकर 82 रन बनाए हैं।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एडिलेड में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था जो कि काफी बेहतर साबित नहीं हुआ। यशस्वी जायसवाल जीरो के स्कोर पर आउट हुए, वहीं विराट कोहली भी 8 बॉल का सामना करके सिर्फ 7 रन ही बना पाए। केएल राहुल (37) और शुभमन गिल (31) मैदान पर कुछ देर जरूर टिके, लेकिन वो भी पहला सेशन पूरा नहीं खेल सके।
मौजूदा समय में ऋषभ पंत (4) और रोहित शर्मा (01) मैदान पर मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क 8 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट चटका चुके हैं। वहीं स्कॉट बोलैंड ने 7 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट चटकाया है।
Australia win the first session!
Live #AUSvIND Score @ https://t.co/J9wKs5EapB pic.twitter.com/uQZIr9Gvnl— CRICKETNMORE (@cricketnmore) December 6, 2024
ऐसी है दोनों टीमें:
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।