Team India के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ऑकलैंड ODI (NZ vs IND 1st ODI) में छा गए। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 51 गेंदों पर 13 चौके 1 छक्का लगाकर 74 रन बनाए। इसी बीच फील्डिंग के दौरान वो विपक्षी खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) और डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) से मस्ती करते दिखे। सोशल मीडिया पर विराट की मस्ती का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विराट ने की मस्ती तो फिलिप्स-मिचेल ने किया इग्नोर: विराट कोहली 38 साल के हो गए हैं, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर वो किसी छोटे बच्चे की तरफ मस्ती करते हैं। उन्होंने ऑकलैंड ODI में टीम इंडिया की फील्डिंग के समय ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल से मज़े लिए। उन्होने फिलिप्स-मिचेल दोनों को ही छेड़ा और उनके सामने 'You Can't See Me' का इशारा किया।
मज़े की बात ये है कि जहां एक तरफ विराट कोहली फिलिप्स-मिचेल का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे थे, दूसरी तरफ ये दोनों कीवी खिलाड़ी लगातार ही उन्हें नज़रअंदाज कर रहे थे। सोशल मीडिया पर इस घटना का 13 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें विराट लगातार फिलिप्स और मिचेल को छेड़ते दिख रहे हैं, लेकिन ये दोनों कीवी खिलाड़ी कोई रिएक्ट नहीं कर रहे।