चेतन शर्मा ने चुनी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, नंबर 4 पर इस बल्लेबाज को बताया अपनी पसंद
11 अप्रैल। वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 15 अप्रैल को होने वाला है। ऐसे में हर किसी की नजर अब 15 अप्रैल को है जब भारतीय टीम का ऐलान होना।
उससे पहले भारतीय पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंद की टीम घोषित की है। अपनी पसंद की टीम में चेतन शर्मा ने अंबाती रायडू को नंबर 4 के बल्लेबाज के तौर पर अपनी पसंद बताई है तो वहीं दिनेश कार्तिक को ऋषभ पंत की जगह वर्ल्ड कप की टीम में रखा है।
WORLD CUP TEAM According to me:-
— Chetan Sharma (@chetans1987) April 11, 2019
1. Rohit
2. Dhawan
3. Virat
4. Ambati rayudu
5. Kedar
6. Dhoni
7. Hardik
8. Bhuvneshwar
9. Kuldeep yadav
10. Chahal
11. Bumrah
12. Shami
13. Jadeja
14. K.L. Rahul
15. Dinesh kartik
Let's see & wait. @samiprajguru @indiatvnews @RaviShastriOfc
Latest Cricket News In Hindi