WATCH: डेविड वॉर्नर ने खाली समय में अपनी बेटी की साथ की टूक-टूक की सवारी
11 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग के बीच का खाली समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। वॉर्नर गुरुवार को अपनी बेटी के साथ टूक-टूक यानी ऑटो में घूमते हुए नजर आए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर की…
11 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग के बीच का खाली समय अपने परिवार के साथ बिता रहे हैं। वॉर्नर गुरुवार को अपनी बेटी के साथ टूक-टूक यानी ऑटो में घूमते हुए नजर आए।
सनराइजर्स हैदराबाद ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर की जिसमें वॉर्नर अपनी बेटी के साथ हैदराबाद की सड़कों पर ऑटो का लुत्फ उठाते हुए दिख रहे हैं।
वॉर्नर इस आईपीएल में शानदार फॉर्म में है। उन्होंने 6 मैचों में सबसे ज्यादा 349 रन बनाए हैं। हैदराबाद की टीम फिलहाल 6 मैचों में तीन जीत औऱ तीन हार के साथ पॉइंट्स टेबल मे पांचवें स्थान पर है।
हैदराबाद अपना अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार (14 अप्रैल) को खलेगी।