24 मार्च। आईपीएल के तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हरा दिया। मुंबई इंडियंस टीम दिल्ली कैपिटल्स के द्वारा दिए गए 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस के तरफ से सबसे ज्यादा युवराज सिंह ने बनाए। युवराज सिंह ने 53 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान युवी ने 35 गेंद का सामना किया। युवराज सिंह के अलावा पोलार्ड ने 21, क्रुणाल पांड्या ने 32 और क्विवंटन डीकॉक ने 27 रन की पारी खेली।
दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से इशांत शर्मा और कागिलो रबाडा ने 2- 2 विकेट चटकाए तो वहीं ट्रेंट बोल्ट, कीमो पोल और अक्षर पटेल के खाते में 1- 1 विकेट आए। इसके अलावा तेवतिया ने 1 विकेट लिए।
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता था और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया था। दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से ऋषभ पंत ने 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर मैच में पूरा अंतर पैदा कर दिया था।