इंग्लैंड मई 2025 में एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट के लिए करेगा जिम्बाब्वे की मेजबानी
इंग्लैंड 2025 में एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जो दो दशकों से अधिक समय में दोनों पक्षों के बीच पहला टेस्ट होगा। जिम्बाब्वे ने अपना आखिरी टेस्ट 2003 में इंग्लैंड में खेला था। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनावों…
इंग्लैंड 2025 में एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे की मेजबानी करने के लिए तैयार है, जो दो दशकों से अधिक समय में दोनों पक्षों के बीच पहला टेस्ट होगा। जिम्बाब्वे ने अपना आखिरी टेस्ट 2003 में इंग्लैंड में खेला था। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनावों के चलते मैच नहीं हो पाया था। आज के समय में इंग्लैंड टेस्ट की एक बड़ी टीम है। वहीं जिम्बाब्वे को पूर्ण सदस्य का दर्जा मिलने के बाद वो बड़े देशों के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए संघर्ष कर रहे है।
इस एकमात्र टेस्ट मैच को लेकर ईसीबी के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गोल्ड ने कहा, "हम दो दशकों में पहली बार मेंस के टेस्ट मैच के लिए जिम्बाब्वे की मेजबानी करने में सक्षम होने से खुश हैं। जिम्बाब्वे का क्रिकेट इतिहास गौरवपूर्ण है और इसने वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी और कोच पैदा किए हैं जिन्होंने दुनिया भर में इस खेल को समृद्ध किया है।"