Ranji Trophy 2026-27: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट ग्रुप में कर्नाटक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए असम को एक पारी और 314 रनों से रौंदा। वहीं, पृथ्वी शॉ की कप्तानी में महाराष्ट्र ने बंगाल को 10 विकेट से रौंदा। उत्तराखंड और तमिलनाडु ने भी शानदार जीत दर्ज की।
असम बनाम कर्नाटक: रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी में कर्नाटक ने एकतरफा मुकाबले में असम को एक पारी और 314 रनों से हराया। पहली पारी में असम की पूरी टीम सिर्फ 135 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इसके जवाब में कर्नाटक ने 6 विकेट खोकर 577 रन बनाने के बाद अपनी पारी को घोषित किया। दूसरी इनिंग में भी असम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम 128 रन बनाकर सिमट गई।
त्रिपुरा बनाम सौराष्ट्र: ग्रुप बी के मुकाबले में त्रिपुरा ने बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को 133 रनों से हराया। पहली पारी में त्रिपुरा ने 268 रन बनाए, जिसके जवाब में सौराष्ट्र की टीम सिर्फ 118 रन बनाकर सिमटी। इसके बाद दूसरी इनिंग में त्रिपुरा ने 191 रन बनाए और सौराष्ट्र की पूरी टीम को 208 रनों पर ऑलआउट करते हुए यादगार जीत हासिल की।