WATCH: फैंस ने स्टेडियम में धोनी का किया जोरदार स्वागत,देखकर हो जाएगा दिल खुश
18 मार्च,(CRICKETNMORE)। मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। उसका फैन बेस भी बड़ा जबरदस्त है,खासकर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चेन्नई के फैंस ज्यादा दीवाने हैं।
एम चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के पहले प्रैक्टिस सेशन…
18 मार्च,(CRICKETNMORE)। मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक हैं। उसका फैन बेस भी बड़ा जबरदस्त है,खासकर टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चेन्नई के फैंस ज्यादा दीवाने हैं।
एम चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के पहले प्रैक्टिस सेशन में फैंस के लिए स्टेडियम में फ्री एंट्री थी। जिसके बाद अपने खिलाड़ियों की देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ स्टेडियम पहुंची।
मैदान में मौजूद फैंस ने हर क्रिकेटर का स्वागत मैदान पर किया। लेकिन जब एमएस धोनी ग्राउंड में प्रैक्टिस के लिए आए तो फैंस ने सबसे ज्यादा शोर के साथ उनको चीयर किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसकी वीडियो भी शेयर की है।
Whistle parakkum paaru! #ThalaParaak #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/6EeMkYT0QY
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 17, 2019