7 जुलाई। धोनी ने अपना 38वां जन्मदिन बेटी जीवा, पत्नी साक्षी और टीम इंडिया के साथी खिलाड़ियों के साथ मनाया। धोनी के बर्थडे के जश्न में हार्दिक पांड्या, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे दिग्गज भी पहुंचे।
आपको बता दें कि धोनी के बर्थडे का इंतजाम उनकी खूबसूरत वाइफ साक्षी ने किया था। इस पार्टी में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने काफी मस्ती की और साथ ही जीवा अपने पापा के बर्थडे पर काफी खुश नजर आई हैं।
साक्षी के द्वारा दी गई पार्टी में भारतीय टीम ऑलराउंडर केदार जाधव भी नजर आए। गौरतलब है कि शनिवार को लीड्स में श्रीलंका के 7 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद एमएस धोनी ने परिवार औऱ दोस्तों संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Happy birthday mahi bhai . Thank u for always being there as a mentor as a brother as a friend. Have more success in life always @msdhoni pic.twitter.com/X35YD12h9u
— Rishabh Pant (@RishabPant777) July 7, 2019
Happy birthday Mahi bhai! Everyday spent with you is a chance to learn and grow. Thank you for being one of the biggest role models in my life #HappyBirthdayDhoni @msdhoni pic.twitter.com/JUsEMkZYOK
— hardik pandya (@hardikpandya7) July 7, 2019