NZ vs IND 2nd T20: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, वैभव-प्रिंस को XI में दी जगह; न्यूजीलैंड ने भी किया एक बदलाव
New Zealand vs India 2nd T20: न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है।
भारतीय XI…

भारतीय XI में दो बदलाव हुए हैं। वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन की जगह खिलाया गया है। वो नंबर-3 पर बैटिंग करेंगे। इसके अलावा मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को शामिल किया गया है। ध्यान दें कि न्यूजीलैंड ने भी अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में एक बदलाव किया है। उन्होंने एडम मिल्ने की जगह जैकब डफी को XI में चुना है।
देखें प्लेइंग XI
न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।