भारतीय टीम ने चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग का मनाया जश्न
भारत का चंद्रयान-3 चंद्र मिशन एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ चंद्रमा पर उतरा। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम की चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का कहना है कि भारत चंद्रमा पर है। वहीं भारतीय क्रिकेट मेंस टीम इस समय आयरलैंड दौरे पर है…
भारत का चंद्रयान-3 चंद्र मिशन एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ चंद्रमा पर उतरा। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम की चंद्रमा पर सुरक्षित और सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ का कहना है कि भारत चंद्रमा पर है। वहीं भारतीय क्रिकेट मेंस टीम इस समय आयरलैंड दौरे पर है और उन्होंने टीवी पर चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग देखी।
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि, "जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है। यह नए भारत की सुबह है।" वहीं टीम इंडिया जब सफल लैंडिंग देख रही तो उनके चहेरे पर खुशी साफ देखी जा सकती है। भारत अगर आयरलैंड को तीसरा टी20 इंटरनेशनल हरा देती है तो वो तीन मैचों की सीरीज में मेजबान का क्लीन स्वीप कर देगी।
Witnessing History from Dublin!
— BCCI (@BCCI) August 23, 2023
The moment India's Vikram Lander touched down successfully on the Moon's South Pole #Chandrayaan3 | @isro | #TeamIndia https://t.co/uIA29Yls51 pic.twitter.com/OxgR1uK5uN