एपीएल में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का खेलना लीग को आईसीसी की मंजूरी पर निर्भर (एपीएल में इंग्लैंड के खिलाड़ियों का खेलना लीग को आईसीसी की मंजूरी पर निर्भर )
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग टी20 (एपीएल) के लिए मंगलवार को ड्राफ्ट में साइन किए गए नामों में इंग्लैंड के 8 खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इनमें बड़ा नाम मोईन अली और एलेक्स हेल्स का है। हालांकि, इनका खेलना आईसीसी की मंजूरी पर निर्भर करेगा।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कहा है कि वे बिना मन के एपीएल के लिए खिलाड़ियों को एनओसी जारी करेंगे। इसकी वजह ट्रेड पर रोक के संभावित असर से बचना है।
हालांकि, कोई भी एनओसी इस बात पर निर्भर करेगी कि लीग को आईसीसी से मंजूरी मिलती है या नहीं। क्रिकइन्फो के मुताबिक एपीएल को अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। लीग को मंजूरी मिलेगी या नहीं। इस पर भी फिलहाल स्पष्टता नहीं है। आईसीसी की मंजूरी अक्सर आखिरी मिनट में दी जाती है। यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग को कुछ दिनों के नोटिस पर ही मंजूरी दी गई थी।