UPDATE रोहित शर्मा के चोट को लेकर मुंबई इंडियंस ने दिया ऐसा नाट्किय अपडेट, जानिए खेलेंगे या नहीं ?
10 अप्रैल। क्रिकेट फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। खबरों की मानें तो रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद ये कयास लगने लगे कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच खेल पाएंगे या नहीं।
गौरतलब है कि मुंबई…

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस टीम का मुकाबला आज किंग्स इलेवन पंजाब से होना है। उससे पहले मुंबई इंडियंस के ट्विटर पर रोहित शर्मा का GIF पोस्ट किया गया है जिसमें रोहित शर्मा एक तरह से अपने फैन्स को 'टेक इट इजी' रहने की अपील करते हुए एक्ट कर रहे हैं।
आपको बता दें कि जब से रोहित शर्मा को चोटिल लगने की खबर मीडिया में आई थी तब से फैन्स के मन में शक हो गया था कि रोहित शर्मा आजका मैच खेलेंगे या नहीं।
लेकिन मुंबई इंडियंस ट्विटर अकाउंट ने ऐसा करके यह निश्चित कर दिया है कि चोट गंभीर नहीं है और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं।
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 10, 2019