केएल राहुल ने तोड़ा एमएस धोनी के महारिकॉर्ड, MI के खिलाफ पचासा जड़कर रचा इतिहास
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने शुक्रवार (17 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा और 41 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी…
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने शुक्रवार (17 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा और 41 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली।
आईपीएल में मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड राहुल ने अपने नाम कर लिया है। इस पारी के बाद उनके मुंबई के खिलाफ 950 रन हो गए हैं। उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ा, जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 901 रन बनाए हैं।
इसके अलावा मुंबई के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में एमएस धोनी को पछाड़कर दूसरे नंबर पर आ गए हैं। राहुल मुंबई के खिलाफ 38 छक्के जड़ चुके हैं, वहीं धोनी ने 37 छक्के जड़े हैं। क्रिस गेल (44) इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।
गौरतलब है कि राहुल इस सीजन लखनऊ के सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 14 मैच में 37.14 की औसत से 520 रन बनाए, जिसमें चार अर्धशतक जड़े।