चेन्नई: एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले सभी एथलीटों को खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन ने किया सम्मानित (चेन्नई: एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले सभी एथलीटों को खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन ने किया सम्मानित )
एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले और देश के लिए पदक जीतने वाले राज्य के एथलीटों का जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में स्वागत किया गया। एथलीटों में विथ्या रामराज और कमलिनी भी शामिल रहीं। तमिलनाडु सरकार में लोक निर्माण और खेल विकास मंत्री आधव अर्जुन ने एथलीटों का स्वागत किया।
सभी एथलीटों का ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से स्वागत किया गया। मंत्री एथलीटों का स्वागत करने के लिए खुद उपस्थित थे। स्वागत समारोह के दौरान एथलीटों को मंत्री ने शॉल ओढ़ाकर और मुकुट और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित थे।
एशियन गेम्स में तमिलनाडु के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा है और अलग-अलग विधाओं में एथलीटों ने देश के लिए पदक जीते हैं।