मयंक अग्रवाल ने ठोका दोहरा शतक, टेस्ट करियर में किया धमाका, भारत का स्कोर 400 के पार
3 अक्टूबर। टेस्ट क्रिकेट में मयंक अग्रवाल ने अपना पहला दोहरा शतक जमा दिया है। मयंक अग्रवाल ने 358 गेंद का सामना करते हुए दोहरा शतक जमाने का कमाल कर दिखाया है। मयंक अग्रवाल ने अपने पांचवें टेस्ट में ही दोहरा शतक जमाकर दिखा दिया वो भारत के सितारे हैं।
मयंक…

मयंक अग्रवाल का भारत की धरती पर यह पहला टेस्ट मैच है इसके साथ -साथ अपने पहले टेस्ट शतक को मयंक अग्रवाल ने दोहरा शतक में तब्दील कर हर किसी का दिल जीत लिया है।
अपनी दोहरे शतकीय पारी में मयंक अग्रवाल ने 358 गेंद का सामना किया। जिसमें 5 छक्के और 22 चौके शामिल हैं।गौरतलब है कि रोहित शर्मा के साथ मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरूआत की थी और पहले विकेट के लिए 317 रन जोड़कर इतिहास रच दिया। इस समय भारतीय टीम का स्कोर 415 रन है और केवल 3 विकेट गिरे हैं। रहाणे इस समय बल्लेबाजी कर रहे हैं।