VIDEO: सुपर क्यूट जीवा और धोनी ने लोगों से की वोट देने की अपील,देखें
6 मई,(CRICKETNMORE)। मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घरेलू मैदान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में टेबल टॉपर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार (7 मई) को पहला क्वालिफायर मैच खेलना है।
चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी अपनी वाइफ साक्षी औऱ बेटी जीवा के साथ चेन्नई से पहले अपने शहर रांची पहुंचे। जिसका…
6 मई,(CRICKETNMORE)। मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घरेलू मैदान एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में टेबल टॉपर मुंबई इंडियंस के खिलाफ मंगलवार (7 मई) को पहला क्वालिफायर मैच खेलना है।
चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी अपनी वाइफ साक्षी औऱ बेटी जीवा के साथ चेन्नई से पहले अपने शहर रांची पहुंचे। जिसका कारण है लोकसभा चुनाव। आज लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सात राज्यों की 51 सीटों पर वोटिंग हो रही है। धोनी भी अपना वोट देने रांची पहुंचे।
धोनी ने वोट करने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की,जिसमें उनकी बेटी सुपर क्यूट जीवा सभी लोगों से वोट करने की अपील कर रही हैं।
इस वीडियो में जीवा कह रही है,“ जाइए और वोट कीजिए,जैसे मां और पापा ने किया।”