27 मार्च (CRICKETNMORE)| मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया। चेन्नई की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि दिल्ली को दो मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है।
इस जीत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 32 रन की पारी खेली और इस दौरान 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। इसके साथ ही धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ दिया।
इस मुकाबले के बाद धोनी 187 छक्कों के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाड एबी डी विलियर्स ने 186 छक्के मारे हैं
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल अब तक 296 छक्के जड़ चुके हैं।