12 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। एमएस धोनी (58) औऱ अंबाती रायडू के शानदार अर्धशतकों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया।
चेन्नई के गेंदबाजों ने पहले राजस्थान को 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 151 रनों पर सीमित कर दिया। राजस्थान के गेंदबाजों ने चेन्नई को इस लक्ष्य को भी हासिल करने के लिए काफी मेहनत कराई लेकिन चेन्नई ने छह विकेट खोते हुए आखिरी गेंद पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के साथ ही धोनी ने वो कारनामा कर दिया जो आईपीएल में कोई भी कप्तान नहीं कर पाया। धोनी की बतौर कप्तान आईपीएल में ये 100वीं जीत है। धोनी ने कप्तानी करते हुए चेन्नई को 95 और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को 5 मैचों में जीत दिलाई है।
इस लिस्ट में उनके बाद गौतम गंभीर का नाम है। जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स को मिलाकर बतौर कप्तान 71 मैचों में जीत हासिल की है।
MS Dhoni now has 100 victories as an #IPL captain (95 for CSK, 5 for RPS)
— Mohandas Menon (@mohanstatsman) April 11, 2019
Next best: 71 by Gautam Gambhir#RRvCSK #CSKvRR#IPL2019