4 जुलाई। हाल के दिनों में धोनी की आलोचना काफी ज्यादा हो रही है। गौरतलब है कि धोनी की बल्लेबाजी में जो धीमापन आया है उसको लेकर सचिन ही नहीं बल्कि गांगुली जैसे पूर्व दिग्गज ने भी सवाल खड़े कर दिए थे।
ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने उन सभी आलोचकों को करारा जबाव दिया है। माइकल क्लार्क ने धोनी को महान खिलाड़ी बताया है।
अपने बयान में माइकल क्लार्क ने कहा कि धोनी के महानता पर शक करना बेवकूफ की निशानी है। माइकल क्लार्क ने कहा कि मैं हमेशा ये कहना चाहूंगा कि धोनी महान है और वर्ल्ड क्रिकेट में वो एक महान फिनिशर है जो शायद अब क्रिकेट दूसरा ऐसा फिनिशर नहीं देख पाएंगे।
क्लार्क ने कहा कि भले ही धोनी की कमी भारतीय टीम को नहीं खली है लेकिन कोई नहीं जानकर कब धोनी मैच में बड़ा काम कर दें। आप धोनी की महानता पर शक नहीं कर सकते हैं।
गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ धोनी और केदार जाधव ने स्लो रन बनाए थे जिसके बाद हर तरफ धोनी की आलोचना होने लगी थी।
लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ धोनी ने 33 गेंद पर 35 रन बनाए जिसके कारण ही भारतीय टीम का स्कोर 314 रन पर पहुंच पाया था। आपको बता दें कि इस मैच में भारत को केवल 28 रनों से जीत मिली थी।
इससे साफ पता चल जाता है कि धोनी की बल्लेबाजी का महत्व इस मैच में क्या था।