रविचंद्रन अश्विन ने छोड़ी किंग्स XI पंजाब,ये खिलाड़ी बन सकता है नया कप्तान
7 नवंबर,नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन किंग्स इलेवन पंजाब से अलग हो गए हैं। टीम के सह-मालिक नेस वाडिया ने बुधवार (6 नवंबर) को इसकी जानकारी दी। अश्विन की टीम से विदाई के बाद केएल राहुल को टीम का नया कप्तान बना जा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स अश्विन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए पिछले कुछ समय से प्रयास कर रही है,लेकिन अभी तक डील नहीं हो पाई है। अब खबरें आ रही हैं कि कई और टीमों ने भी अश्विन में रूचि दिखाई है।
अश्विन पिछले दो सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान थे। लेकिन वो एक बार भी टीम को प्लेऑफ तक नहीं पहुंचा सके।
बता दें कि कुछ समय पहले ही पंजाब ने भारत के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले को अपना हेड कोच नियुक्त किया है।
Latest Cricket News In Hindi