IPL 2019: ऋषभ पंत ने 27 गेंद पर 78 रन की पारी खेलकर आईपीएल में बना दिया ऐसा तूफानी रिकॉर्ड
24 मार्च। आईपीएल 2019 के तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 213 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के तरफ से ऋषभ पंत ने धमाकेदार पारी खेली और केवल 27 गेंद पर 78 रन बनानें का कमाल कर दिखाया।
ऋषभ पंत केवल 18 गेंद पर अर्धशतक जमाने में सफल रहे थे। आपको बता दें कि ऐसा करते ही ऋषभ पंत ने धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आईपीएल के इतिहास में किसी बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 गेंद पर अर्धशतक नहीं जमाया था।
इससे पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने आईपीएल 2012 में 20 गेंद पर अर्धशतक जमाने का कमाल कर दिखाया था।
Rishabh Pant's 18-ball fifty is the fastest by any batsman vs Mumbai Indians in all #IPL matches. The previous fastest was by MS Dhoni off 20 balls in 2012#MIvDC
— Rajneesh Gupta (@rgcricket) March 24, 2019
Latest Cricket News In Hindi