रोहित ने दिखाया विस्फोटक सहवाग वाला कमाल, छक्का जमाकर पूरा किया शतक, ड्रेसिंग रूम में झूमे कोहली VIDEO
19 अक्टूबर। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दमदार शतक लगाते हुए शनिवार को यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीने मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में खराब शुरुआत के बाद भारतीय पारी को संभाल लिया।
भारत ने चायकाल तक तीन विकेट…
19 अक्टूबर। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दमदार शतक लगाते हुए शनिवार को यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीने मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में खराब शुरुआत के बाद भारतीय पारी को संभाल लिया।
भारत ने चायकाल तक तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन बना लिए हैं। रोहित 108 और अजिंक्य रहाणे ने उनका बेहतरीन साथ देते हुए 74 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए अबतक 166 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने छक्का जमाकर शतक पूरा किया। ऐसा कर रोहित शर्मा ने हर किसी को सहवाग की याद दिला दी। गौरतलब है कि सहवाग भी शतक कई दफा छक्का जमाकर पूरा करते थे।
What an innings this is from Rohit Sharma! @ImRo45
He brings up his 3rd Test hundred of this series
- His sixth in the format
- With a six.
- 9th international 2019
The Celebrations Begins#INDvRSA #Hitman #RohitSharma #Show #TestChampionship#INDvSA pic.twitter.com/9Z3hWiv8R6— Amritesh