IPL 2019: हिटमैन रोहित शर्मा दिल्ली के खिलाफ बनाएंगे अनोखा रिकॉर्ड,भारत के 2 बल्लेबाज ही कर पाए हैं ऐसा
24 मार्च,(CRICKETNMORE)। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जानें वाले आईपीएल 2019 के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
इस मुकाबले में रोहित टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही एमएस धोनी…
24 मार्च,(CRICKETNMORE)। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जानें वाले आईपीएल 2019 के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
इस मुकाबले में रोहित टॉस के लिए मैदान पर उतरते ही एमएस धोनी और सुरेश रैना के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। ये रोहित के टी-20 करियर का 300वां मुकाबला होगा। अब तक भारत के लिए धोनी और रैना ने ही ये कारनामा किया है। दोनों ने ही अपने टी-20 करियर में 303 मैच खेले हैं।
गौरतलब है कि रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों और खिलाड़ियों में से एक हैं। रोहित की कप्तानी में मुंबई की टीम तीसरी बार चैंपियन बनी है, वहीं सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी वह तीसरे स्थान पर हैं।