संजय बेहरा चुने गए ओडिशा क्रिकेट संघ के सचिव
कटक, 28 सितम्बर | संजय बेहेरा को शुक्रवार को ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) का सचिव चुना गया है। संजय संघ के पूर्व अध्यक्ष आर्सिबाद बेहेरा के बेटे हैं। पंकज लोचान मोहंती को संघ का अध्यक्ष चुना गया है।
संजय ने अपने प्रतिद्वंद्वी नाबा रंजन पटनायक को मात दी। मेहताब खान को संयुक्त सचिव, अक्षय कुमार सामंत को उपाध्यक्ष चुना गया है जबकि बिकास प्रधान कोषाध्यक्ष बने हैं।
अर्सिबाद को ओसीए चुनावों से पहले चिटफंड स्कैम में गिरफ्तार कर लिया गया था।
संजय ने यहां संवाददाताओं से कहा, "जिन लोगों ने मुझे वोट दिया है उन्होंने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जिन्होंने मेरे पिता के खिलाफ साजिश रची थी।"
उन्होंने कहा, "मेरी जीत उन लोगों पर जोरदार तमाचा है। मैं राज्य में क्रिकेट की भलाई के लिए काम करूंगा।"
Latest Cricket News In Hindi