![Shafali Verma creates history Hits 8 sixes in 205 run innings vs south africa In one off test match Shafali Verma creates history Hits 8 sixes in 205 run innings vs south africa In one off test match](https://img.cricketnmore.com/uploads/2024/06/Shafali-Verma-8-Sixes-lg.jpg)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे पहले दिन तूफानी दोहरा शतक जड़ा और 197 गेंदों में 205 रन की पारी खेली। 20 साल की शेफाली ने अपनी इस पारी के दौरान 23 चौके और 8 छक्के जड़े, यानी उन्होंने 140 रन सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए बनाए। इसके साथ ही शेफाली ने महिला फर्स्ट क्लास क्रिकेट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना दिया।
शेफाली ने न्यूजीलैंड की क्रिकेटर जॉर्जी टेलर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने वेलिंगटन के लिए खेलते हुए 1978 में कैंटरबरी के खिलाफ हुए मैच में अपनी पारी के दौरान 5 छक्के जड़े थे।
Most sixes in women's first-class innings:
— Kausthub Gudipati (@kaustats) June 29, 2024
8 - Shafali Verma (India) v South Africa, 2024
5 - Georgie Taylor (Wellington) v Canterbury, 1978 pic.twitter.com/sukYc0Xdsw
बता दें कि दुनिया की कोई और महिला टेस्ट क्रिकेटर अपने करियर में 3 से ज्यादा छक्के नहीं जड़े हैं। लेकिन शेफाली ने अपनी एक ही पारी मे 8 छक्के जड़ दिए हैं,जबकि अन्य कोई खिलाड़ी एक पारी में दो से ज्यादा छक्के नहीं जड़ पाई है। शेफाली के अब टेस्ट क्रिकेट में 13 छक्के हो गए हैं।