![भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, 147 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, 147 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा](https://img.cricketnmore.com/uploads/2024/06/Smriti-Mandhana-Shafali-Verma-starrer-India-Women-score-most-runs-in-a-days-play1-lg.jpg)
इंडियन वूमेंस ने साउथ अफ्रीका वूमेंस के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज रच दिया। इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 98 ओवर में 4 विकेट खोकर 525 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में (मेंस और वूमेंस) पहले दिन बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे इस मैच में इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन शेफाली वर्मा ने बनाये। उन्होंने 197 गेंद में 23 चौको और 8 छक्कों की मदद से 205 रन की पारी खेली। स्मृति मंधाना ने 161 गेंद में 27 गेंद में एक चौके की मदद से 149 रन की पारी खेली। शेफाली और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 292 (312) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। इन दोनों के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 55(98), कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 42(76)* और ऋचा घोष ने 43(33) रन की पारियां खेली। डेल्मी टकर ने साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये। एक विकेट नादिन डी क्लार्क को मिला।
525 Runs In a Day! #T20WorldCup #INDvSA #Cricket #TeamIndia pic.twitter.com/IphifiArBV
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) June 28, 2024
Fastest double-hundred in women's Tests by Shafali Verma!
— ICC (@ICC) June 28, 2024
Third in four matches for Smriti Mandhana.
292 - Record-highest opening stand in women's Tests.
India openers gave an incredible start in Chennai against South Africa!#INDvSA | https://t.co/WGsjkNw98R pic.twitter.com/814ZYKAOGp