T20 WC 2024: एनरिक नॉर्खिया ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, तोड़ा महान डेल स्टेन का रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने शुक्रवार (21 जून) सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 4 राउंड के मुकाबले में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। नॉर्खिया ने अपने कोटे के चार ओवर में 35 रन देकर…
साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने शुक्रवार (21 जून) सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 4 राउंड के मुकाबले में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। नॉर्खिया ने अपने कोटे के चार ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिया और हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया।
नॉर्खिया ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार सबसे ज्यादा पारियों में कम से कम एक विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड बना दिया है। यह इस फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में लगातार 16वीं पारी है,जिसमें नॉर्खिया ने कम से कम एक विकेट लिया है।
इंग्लैंड के ग्रीम स्वान (15) औऱ ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा (15) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
Most consecutive innings with at least one wicket in T20WCs
16 Anrich Nortje (2021-24*)
15 Graeme Swann (2009-12)
15 Adam Zampa (2021-24*)
11 Ish Sodhi (2016-21)— saurabh sharma (@cntact2saurabh) June 21, 2024
इसके अलावा नॉर्खिया टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीकी गेंदबाज बन गए हैं। नॉर्खिया के 16 पारी में 31 विकेट हो गए हैं। उन्होंने डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 23 पारी में 30 विकेट दर्ज हैं।
Form is temporary, Anrich Nortje is permanent pic.twitter.com/NaOMoEW9A3
— Durban's Super Giants (@DurbansSG) June 21, 2024
गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका ने इस मैच में इंग्लैंड को 7 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड 6 विकेट गवाकर 156 रन ही बना सकी।