CWC19 - श्रीलंका ने इंग्लैंड को 20 रनों से हराया
लीड्स, 21 जून - श्रीलंका ने यहां हेडिंग्ले मैदान पर शुक्रवार को खेले गए विश्व कप के एक बेहद रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 20 रनों से हरा दिया। श्रीलंका द्वारा दिए गए 233 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम 47 ओवर में 212 रनों पर ही सिमट गई। इस विश्व कप में श्रीलंका की यह दूसरी जीत है।
इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक नाबाद 82 रन बनाए। उनके अलावा, जोए रूट ने 57 रनों का योगदान दिया। मेहमान टीम की ओर से लसिथ मलिंगा ने चार, जबकि धनंजय डी सिल्वा ने तीन और इसुरु उदाना ने दो विकेट चटकाए। नुवान प्रदीप को एक विकेट मिला।
इंग्लैंड की टूर्नामेंट में यह दूसरी हार है।
आईएएनएस
Read Full News: CWC19 - श्रीलंका ने इंग्लैंड को 20 रनों से हराया
Latest Cricket News In Hindi